CG Panchayat chunav 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के वटिनटोला गांव में आजादी के बाद पहली बार मतदाता अपने गांव में ही मतदान कर रहे हैं। इससे पहले ग्रामीणों को दूसरे गांवों, जैसे दुर्गूकोंदल, पाउरखेड़ा और कोदापाखा, में जाकर वोट देना पड़ता था।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट से विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ‘सत्य की जीत’
CG Panchayat chunav 2025: वटिनटोला में 2014 में मतदान केंद्र खोला गया था, लेकिन नक्सली गतिविधियों के कारण इसे अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता था, जिसके चलते मतदान केंद्र को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाता रहा। इस साल पहली बार गांव में मतदान केंद्र स्थापित होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बुजुर्गों ने बताया कि पहले उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब गांव में ही मतदान केंद्र होने से उन्हें बड़ी सुविधा मिली है।
Read Also- बुलेट पर बैलेट पड़ा भारी, झीरम में दूसरे चरण का मतदान जारी, लोग बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
CG Panchayat chunav 2025: दूसरी ओर, मतदान के आंकड़े भी उत्साहवर्धक हैं। भानुप्रतापपुर में दोपहर 1 बजे तक 51.59 प्रतिशत और दुर्गूकोंदल में 58 प्रतिशत कुल 54.75 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं धमतरी जिले के कुरूद में 1 बजे तक 54.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले के 108 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है, जिसमें अब तक 52.99 प्रतिशत पुरुष और 55.33 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जनपद पंचायत छिंदगढ़ (सुकमा) में भी 1 बजे तक 47.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है।




