KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 18वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
दोनों टीमों का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। हैदराबाद को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, महज एक में जीत मिली। जबकि चेन्नई ने दो मुकाबले जीते, वहीं पिछले मैच में उसे दिल्ली से हार मिली।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान),ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार और मयंक मारकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर :उमरान मलिक।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड (कप्तान),रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रविंद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना और महीश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर : शिवम दुबे।




