Khabarwaad Surajpur. यातायात पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण कर रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है. इसके तहत दोपहिया वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर्स को बाइक से निकलवाया गया.
Read Also: सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही, 6 गिरफ्तार…
पुलिस को पिछले कई दिनों से शहर में फर्राटेदार बाइक सवारों के कारण असुविधा होने की शिकायत मिल रही थी. शिकायत पर एडिशनल एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया. वहीं एडिशनल एसपी ने बताया कि आचार संहिता और त्योहारों को देखते यह कार्रवाई की जा रही है. साथ ही एडिशनल एसपी ने इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहने की जानकारी दी है।




