सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र में स्थित धान खरीदी केंद्र में एक दुखद घटना घटी। यहां ट्रक में धान लोड करते समय एक हमाल की गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में आज सुबह सनातन सिदार (40 वर्ष) नामक हमाल ट्रक में धान लोड कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रक से नीचे गिर गया। अन्य मजदूरों ने तत्काल उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सनातन सिदार ग्राम देवगांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




