रायपुर। राजधानी के अमलीडीह के कृष्णापुरी में दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया।
सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान विक्की रतनानी का है।
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मकान में काम करने के दौरान एक मजदूर को करंट का झटका लगा और वो जमीन पर गिर गया। साथी मजदूरों ने उसे उठाने की कोशिश की, तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी।




