Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Also- कर्रेगुट्टा में मिली सफलता के बाद बीजापुर पहुंचे CM साय, बोले – 2026 तक नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के चांदो थाना क्षेत्र का है। शंकरगढ़ के रहने वाले एक श्खस की बारात झारखंड जा रही थी। इसी दौरान उनकी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस से 50 से ज्यादा बाराती सवार थे।




