Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » TRAI New Tariff Plan : अब महंगे मोबाइल के Tariff से मिलेगी राहत, जानें क्या है TRAI का नया Proposal…

    TRAI New Tariff Plan : अब महंगे मोबाइल के Tariff से मिलेगी राहत, जानें क्या है TRAI का नया Proposal…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    TRAI New Tariff Plan : भारत में मोबाइल यूजर्स मनपसंद और किफायती प्लान सर्च करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. क्योंकि हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की तरफ से टैरिफ की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है. TRAI की तरफ से अब यूजर्स को राहत देने के लिए नया कंसल्टेशन पेपर लाया गया है. इसमें रिचार्ज प्लान को लेकर स्टेकहोल्डर्स से सलाह मांगी गई है. तो चलिये इसके बारे में आपको भी बताते हैं.

    दरअसल, इसमें वॉयस और SMS पैक को वापस लाने पर स्टेकहोल्डर्स से उनका विचार मांगा गया है. अगर आप मौजूदा रिचार्ज पोर्टफोलियो देखेंगे, तो आपको ज्यादातर प्लान्स डेटा पर फोकस नजर आएंगे. यानी यूजर को डेटा की जरूरत हो या नहीं उन्हें ये खरीदना ही पड़ता है.

    Read Also : बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध… फैक्ट्री बंद होते ही सरिया-स्टील हुआ महंगा

    क्या है ट्राई का कहना? (TRAI New Tariff Plan)

    ऐसे में ट्राई सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स को वापस लाने पर कंपनियों का विचार मांगा है. एजेंसी ने कहा, ‘ऐसा देखने को मिल रहा है कि बाजार में मौजूद ज्यादातर बंडल टैरिफ प्लान्स वॉयस, डेटा, SMS और OTT के सर्विस के मिले हुए विकल्प हैं, जो बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स की जरूरत को पूरा नहीं करते हैं.’

    ‘ऐसी धारणा है कि सब्सक्राइबर्स को उन सर्विसेस के लिए भुगतान करना पड़ रहा है, जो उनके लिए जरूरी नहीं है.’ TRAI ने अपने कंसल्टेशन पेपर में ये बातें कही है. इसके साथ ही ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को वाउचर्स की कलर कोडिंग को जारी करने का भी प्रस्ताव रखा है.

    Read Also : पूजा खेडकर पर UPSC का बड़ा एक्शन, अब ट्रेनी IAS नहीं, एग्जाम में बैठने पर भी बैन

    डिजिटल दौर में आएंगे पुराने वाउचर?

    ट्राई ने अपने प्रस्ताव में टेलीकॉम कंपनियों को याद दिलाया है कि कुछ साल पहले तक कैसे बाजार में अलग-अलग सेवाओं के लिए रिचार्ज प्लान मिला करते थे. बकौल ट्राई- पहले टेलीकॉम कंपनियां अलग रंगों में वाउचर लाती थीं. जैसे टॉप अप के लिए हरे रंग में और कॉम्बो प्लान के लिए नीले रंग में वाउचर आते थे. अब डिजिटल हो जाने से वाउचर चलन से बाहर हो गए हैं. ट्राई ने कंपनियों से पूछा है कि क्या डिजिटल दौर में कंपनियां रंगों के हिसाब से प्लान ऑफर कर सकती हैं.

    Read Also :  सामान ले जाते वक्त लिफ्ट में फंसा नाबालिग का सिर, हुई मौत

    दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम कंपनियों से अपने कंसल्टेशन पेपर में पूछा है कि क्या डिजिटल मीडियम में कलर कोडिंग सही कदम होगा? इसके लिए स्टेकहोल्डर्स से 16 अगस्त 2024 तक अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कहा है. इसके बाद 23 अगस्त 2024 तक इसके खिलाफ काउंटर प्रतिक्रिया जारी की जा सकती है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Airtel News Idea News Jio News Tariff Plan TRAI TRAI New Tariff Plan vodafone idea news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.