रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कई बदलाव हो रहे हैं. इसी क्रम में भूपेश सरकार ने राज्य सेवा के 31 अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार 31 डिप्टी कलेक्टर का इस लिस्ट में नाम शामिल है. प्रदेश में कुछ ही महीनों के बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है.





