नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25 फीसदी और चीन से इंपोर्ट पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे ट्रेड वॉर छिड़ने का खतरा है, जो सालाना 2.1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के व्यापार को बाधित कर सकता है.
ट्रंप ने टैरिफ का समर्थन करने के लिए इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पॉवर्स एक्ट के तहत नेशनल इमरजेंसी का ऐलान किया है, जो संकटों से निकलने की कोशिश करने के लिए बड़ी शक्तियों की अनुमति देता है. आदेश के मुताबिक, संशोधित टैरिफ कलेक्शन मंगलवार को 12.01 बजे शुरू होने वाला है.
ट्रंप ने क्या कहा?
अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए ट्रंप ने इस कदम को देशों पर गैर-कानूनी इमिग्रेशन और फेंटेनाइल प्रोडक्शन में प्रयोग किए गए रसायनों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए दबाव डालने की रणनीति बताया. इसके साथ ही घरेलू डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और संघीय राजस्व में बढ़ोतरी करने की भी रणनीति बताई.




