Latest Janjgir Champa News: जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने गए दो युवक बह गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को हुआ, जब कोरबा जिले के दीपका निवासी सुमित सिंह (19 वर्ष) और अश्वनी सिंह (24 वर्ष) अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव पहुंचे थे।
Read Also- पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई: प्रधान आरक्षक समेत तीन आरक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, जानें पूरा मामला
Latest Janjgir Champa News: नहाने के दौरान दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक, अश्वनी सिंह का शव बरामद किया गया। वहीं, सुमित सिंह की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर बिलासपुर एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया है, जो लापता युवक की खोज में जुटे हुए हैं। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने जानकारी दी कि सुमित की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।




