बिलासपुर। बिलासपुर शहर से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां खमतराई तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल, पांच दोस्त एक साथ घूमने गए हुए थे। जहां तालाब में हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसल गया और सभी गहरे पानी में डूब गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां पांच दोस्तों में दो की डूबने से मौत हो गई और बाकियों की तलाश पुलिस कर रही है। जिन दो युवको की लाश मिली है, उनकी पहचान बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) के रूप में हुई है।
शराब पीने के दौरान हुआ हादसा
सभी दोस्त खमतराई तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए, उसी वक्त अचानक दोनों का पैर फिसल गया और दोनों की डूबकर मौत हो गई। दोनों युवकों को बचने की कोशिश में सभी ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। फिलहाल, पुलिस बाकी के तीन दोस्तों की तालश कर रही है।




