Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात

    August 2, 2026

    जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण

    August 2, 2026

    पुणे में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार रोड शो, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात
    • जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण
    • पुणे में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार रोड शो, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा
    • भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्तियां अटैच; शेयर-म्यूचुअल फंड भी शामिल
    • शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री विष्णु साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
    • खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम
    • नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » UIDAI आधार कार्ड के नए डिजाइन पर कर रहा काम, दिसंबर 2025 से लागू हो सकते है नए नियम

    UIDAI आधार कार्ड के नए डिजाइन पर कर रहा काम, दिसंबर 2025 से लागू हो सकते है नए नियम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    UIDAI आधार कार्ड के नए डिजाइन पर कर रहा काम, दिसंबर 2025 से लागू हो सकते है नए नियम

    नेशनल डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बड़े बदलाव करने जा रहा है। भविष्य में आधार कार्ड का नया स्वरूप केवल धारक की फोटो और एक सुरक्षित (Secure) QR कोड तक सीमित हो सकता है। कार्ड पर आधार नंबर, पता, जन्म तिथि और अन्य व्यक्तिगत विवरण प्रिंट नहीं होंगे। इससे आधार की फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी।

    UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। वर्तमान में होटल, टेलीकॉम कंपनियों, इवेंट आयोजकों और कई संस्थानों में आधार की फोटोकॉपी जमा कराई जाती है, जिससे डेटा के दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है। नए नियम लागू होने के बाद किसी भी संस्था के पास आपकी व्यक्तिगत जानकारी बिना अनुमति स्वतः नहीं पहुंचेगी।

    Read Also-  आधार अपडेट की झंझट खत्म! UIDAI ने लॉन्च किया नया “e-Aadhaar App”, अब घर बैठे करें नाम-पता में बदलाव

    डिजिटल पहचान के लिए नया मोबाइल ऐप
    UIDAI जल्द ही एक उन्नत मोबाइल ऐप लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। यह ऐप आधारधारकों को बिना फोटोकॉपी दिए डिजिटल माध्यम से पहचान साझा करने की सुविधा देगा। उपयोगकर्ता चाहें तो अपनी पूरी जानकारी या सिर्फ चुनिंदा विवरण वेरिफाई करा सकेंगे। नया ऐप पहचान साझा करने की प्रक्रिया को आसान, सुरक्षित और पूरी तरह पेपरलेस बनाएगा।

    नए आधार कार्ड की प्रमुख विशेषताएं

    • भविष्य के आधार कार्ड में सिर्फ फोटो और Secure QR कोड हो सकता है; नाम प्रिंट होने की संभावना है, लेकिन आधार संख्या प्रदर्शित नहीं की जाएगी।
    • QR कोड को केवल UIDAI प्रमाणित ऐप या टूल से स्कैन किया जा सकेगा, जिससे पहचान की जानकारी सीधे ऑनलाइन वेरिफाई होगी।
    • फोटोकॉपी आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जाएगा।
    • अभी के कार्ड पर नाम, आधार संख्या, फोटो और QR कोड मौजूद होते हैं, जिनकी बार-बार कॉपी होने से डेटा के दुरुपयोग का खतरा रहता है।

    Read Also-  बिल प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्यपाल करें मंजूरी, लौटाएं या भेजें राष्ट्रपति के पास 

    बदलाव के पीछे कारण

    • आधार कार्ड की फोटोकॉपी के दुरुपयोग की घटनाएं और उनकी बढ़ती आशंकाएं।
    • QR कोड आधारित वेरिफिकेशन को अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय माना जा रहा है।
    • कार्ड पर कम जानकारी होने से नकली दस्तावेज तैयार करना मुश्किल होगा।
    • डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रिंटेड डॉक्यूमेंट पर निर्भरता कम करना।

    UIDAI दिसंबर 2025 से इस नई प्रणाली को लागू करने की योजना बना रहा है। इस बदलाव के बाद भारत में पहचान सत्यापन प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित, आधुनिक व दुरुपयोग-रहित बनने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aadhar card aadhar card new rules 2025 aadhar card new update 2025 aadhar card update 2025 UIDAI
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.