Khabarwaad International Desk: यूक्रेन ने रूसी मिसाइल हमले में अपने 9 लोगों की मौत होने के बाद रूस के सबसे घातक बमवर्षक विमान को मार गिराने का दावा किया है। रूस का यह फाइटर जेट परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है। ऐसे में इस विमान का मार गिराया जाना रूस के लिए बड़ा झटका है। हालांकि रूसी अधिकारियों ने इसे तकनीकी दुर्घटना बताया है।
Read also: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को लिया चपेट में , दोनो की मौके पर मौत
बता दें कि दो साल से अधिक समय के युद्ध के दौरान रूसी युद्धक विमानों को मार गिराने संबंधी यूक्रेन के पिछले दावों का रूस ने खंडन किया है। इस बीच, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रूसी मिसाइल से यूक्रेन के मध्य निप्रो क्षेत्र के शहरों पर हमला किया गया, जिसमें आठ और 6 वर्षीय दो बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये। यूक्रेन ने कहा कि वायुसेना और सैन्य खुफिया विभाग ने विमान भेदी मिसाइल के जरिये टीयू-22एम3 बमवर्षक को मार गिराने में सहयोग किया।




