Khabarwaad Kondagaon: जहां एक ओर लोगों को बारिश की वजह से इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही है तो दूसरी ओर आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है। जिले में आज चाचा भतीजे पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में चाचा की मौके पर मौत हो गई तो डेढ़ साल का भतीजा गंभीर रुप से घायल है। जिसे इलाज के लिए कोंडागांव के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत लंजोड़ा के करियापारा का मामला है।
आकाशीय बिजली से बचने का उपाय
बारिश के दौरान खेतों, खुले मैदानों, पेड़ों या किसी ऊंचे खंभे के पास न जाएं. क्योंकि इनमें बिजली गिरने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.
बिजली से खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका एक सुरक्षित, बंद जगह ढूंढना है. वायरिंग और प्लंबिंग वाली किसी बड़ी इमारत, जैसे घर या कार्यालय की इमारत में आप खुद को बचा सकते हैं.
तूफान के दौरान खुले मैदानों, पहाड़ी चोटियों और ऊंची जमीन से बचें. बिजली किसी क्षेत्र की सबसे ऊंची जगहों पर गिरती है, इसलिए संभावित बिजली के पोल या खंभे से दूर रहना जरूरी है. यदि आप बाहर हैं तो निचली भूमि या घाटी वाले जगहों पर रह सकते हैं.




