CG Urban Administration Department: वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के 353 प्रकरणों को उप मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय के तहत नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भृत्य, सफाईकर्मी, चौकीदार, माली, वाहन चालक, और तृतीय श्रेणी के अन्य पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।





