Khabarwaad Gariyaband: कुछ दिन पहले जिले में अज्ञात लोगों के द्धारा शिवालय में तोड़फोड़ की गई थी। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 130 सी को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। जाम के चलते हाइवे के दोनो और लंबा जाम लग गया। चक्काजाम की खबर सुनकर प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। और कार्रवाई करने की बात कहकर चक्काजाम को शांत करवाया। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम को बहाल किया गया. हिंदू संगठन ने 3 घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया.़
Read Also: दिल्ली में जजों को भी नहीं मिल पा रहे सरकारी घर, हाईकोर्ट से लगाई मदद की गुहार
दरअसल घटना के दूसरे दिन पुलिस ने अहमद खान नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें आरोपी ने एक नाबालिग व अन्य समेत 3 लोग मिलकर घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की. पुलिस ने एक आरोपी को 3 मई को जेल दाखिल करा दिया. एक नाबालिग समेत सफी खान नाम का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था. सूचना है कि इन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इधर हिंदू संगठन के पदाधिकारी शिशुपाल सिंह राजपूत, गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि घटना के असली गुनहगारों को नहीं पकड़ा गया है, बल्की जो आदतन आरोपी था, जिसे अन्य वारदात में गिरफ्तारी किया ही जाना था, उसकी गिरफ्तारी कर खानापूर्ति की गई. मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.
Read Also:




