Vanvaas Teaser Release: निर्देशक अनिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म वनवास (Vanvaas) के टीजर का रिलीज कर दिया गया है। सामने आए फिल्म के टीजर में पारिवारिक बंधन, सम्मान और बलिदान की एक इमोशनल जर्नी को दिखाया गया है। इसका टीजर ज़ी स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये फिल्म एक पारिवारिक बंधन और वफादारी और कर्तव्य की कहानी पर बनी है।
View this post on Instagram
Vanvaas Teaser Release: वनवास (Vanvaas) का टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने मेसेज दिया है। इसके कैप्शन में लिखा- “कुछ कहानियाँ हमें परिवार के करीब लाती हैं। इस त्योहारी सीज़न में, हार्दिक भावनाओं के माध्यम से यात्रा के लिए तैयार हो जाइए।” बता दें कि फिल्म में नाना पाटेकर (Nana Patekar) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Read Also- कई मुश्किलों के बीच हुई Kanguva की शूटिंग, Surya के साथ अलग रोल में दिखेंगे Bobby Deol
Vanvaas Teaser Release: वनवास का टीजर सामने आ चुका है और दर्शकों को बेहद शानदार रिस्पॉन्स (Vanvaas Teaser Review) भी मिल रहा है, जी हां! कमेंट बॉस में दर्शक अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं। वहीं कुछ दर्शकों ने तो अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है, कुछ दर्शक उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) और सिमरत कौर (Simrat Kaur) की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हैं। कुल मिलाकर टीजर को खूब वाहवाही मिल रही है।




