Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिना नंबर प्लेट के वाहन बन रहे आपराधिक गतिविधियों का जरिया, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

    बिना नंबर प्लेट के वाहन बन रहे आपराधिक गतिविधियों का जरिया, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 28, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    बिना नंबर प्लेट के वाहन बन रहे आपराधिक गतिविधियों का जरिया

    बिलासपुर। शहर में चालानी कार्रवाई से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कोई बाइक से नंबर प्लेट ही हटा रहा है, तो कोई फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन पुलिस ने इस प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर के वाहनों पर अब सीधे FIR दर्ज की जाएगी।

    शुक्रवार शाम रिवर व्यू क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 5 बिना नंबर प्लेट की बाइकों को जब्त किया। इन वाहनों के चालक न तो किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए और न ही इन वाहनों पर कोई पहचान चिन्ह अंकित था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है।

    Read Also-  सारनाथ एक्सप्रेस से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.60 लाख का मादक पदार्थ बरामद

    इसके अलावा अभियान के दौरान पुलिस ने 17 अन्य वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। इन वाहनों की नंबर प्लेट या तो गलत ढंग से लगाई गई थीं या जानबूझकर आड़े-तिरछे ढंग से फिट की गई थीं ताकि कैमरों में स्पष्ट न दिखें।

    कैमरों से बचने की होड़, नियमों की उड़ रही धज्जियाँ
    सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए अब सामान्य नागरिक भी बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।

    एसएसपी ने चेताया-  फर्जी नंबर प्लेट पर दर्ज होगी FIR
    एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों में मानक, स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट लगाएं। यदि कोई व्यक्ति चालान से बचने के उद्देश्य से नंबर प्लेट हटाता है, उसमें छेड़छाड़ करता है या फर्जी नंबर का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Read Also-  नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए समाज कल्याण विभाग की अनूठी पहल, रायपुर में होगी कार्टून प्रतियोगिता

    उन्होंने कहा कि यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लूटपाट, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी जैसे मामलों में संलिप्त बदमाश भी ऐसी तरकीबें अपना रहे हैं, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

    पुलिस की अपील
    पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने वाहनों पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएं। नियमों की अनदेखी अब केवल जुर्माना नहीं, बल्कि सीधे एफआईआर की दिशा में ले जा सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur hindi news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news in hindi bilaspur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.