रायपुर। छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकने और उनमें जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में 29 जुलाई को रायपुर के सिविल लाइन स्थित इंडियन कॉफी हाउस कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
यह प्रतियोगिता शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के पश्चात शाम 6 बजे से 7 बजे तक पुरस्कार वितरण, विमोचन और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।





