Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » उपराष्ट्रपति चुनावः NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, मोदी-शाह समेत कई नेता रहे मौजूद

    उपराष्ट्रपति चुनावः NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, मोदी-शाह समेत कई नेता रहे मौजूद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 20, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    उपराष्ट्रपति चुनावः NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, मोदी-शाह समेत कई नेता रहे मौजूद

    नई दिल्ली। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल कराने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने, जबकि गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

    नामांकन से पहले राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एनडीए की एकजुटता भी साफ दिखी। बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसदों में प्रफुल्ल पटेल, चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

    Read Also-  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, शख्स ने पहले कागज दिया, फिर मारा थप्पड़

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी, वहीं उसी दिन मतों की गिनती भी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा, जो 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। खास बात यह है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।

    बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। यह घोषणा बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उनके नाम के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने भी उनके समर्थन की घोषणा की।

    Read Also-  भारतीय वायुसेना को 97 नए तेजस लड़ाकू विमान, 62,000 करोड़ की डील को मंजूरी

    सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर
    तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे 68 वर्षीय राधाकृष्णन चार दशक से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने 1974 में भारतीय जनसंघ के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे। वह 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए। इसके अलावा वह तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष, झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल, और पुडुचेरी के उपराज्यपाल रह चुके हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    election of vice president vice president election india vice president india election vice presidential election vice presidential elections
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.