नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया के शेयरधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कंपनी की AGR (Adjusted Gross Revenue) बकाया रकम के पुनर्कैलकुलेशन की अर्जी का विरोध नहीं किया।
वोडाफोन आइडिया ने ₹9,450 करोड़ के अतिरिक्त AGR बकाए के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया कि यह मांग सुप्रीम कोर्ट के पहले के फैसले से बाहर है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी देखी गई और यह 8.17 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।




