Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Voter Gratitude Conference : कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ने देश को कमजोर किया-केदार कश्यप ,मतदाता आभार सम्मेलन में क्या कुछ कहां देखें

    Voter Gratitude Conference : कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ने देश को कमजोर किया-केदार कश्यप ,मतदाता आभार सम्मेलन में क्या कुछ कहां देखें

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 17, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Voter Gratitude Conference : बीजापुर/ मतदाता आभार सम्मेलन में बीजापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता साल के 365 दिन कार्य करता है , और जनता के हित में कार्य करता है । आने वाले 3 महीने बाद पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डटकर कार्य करके भाजपा को जिताया था वैसे ही मजबूती के साथ चुनावी मोर्चे पर डटे रहना है और कांग्रेस को बूथ से नेस्तनाबूद करना है ।

    कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महतारी वंदन योजना का लाभ दे रही है , धान बोनस सहित विभिन्न जनहितकाकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है । राज्य की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार से कमी होने नही दी जाएगी ।

    Read Also : CREDA : सेवाकर्ता इकाई की हड़ताल खत्म…कोर्ट ने स्टे देने से किया इंकार

    कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ने देश को कमजोर किया , लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के नए सोपान तय कर रहा है । देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा हैं । हमारे सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहें।

    Read Also : Raipur Crime News : कलयुगी बेटे ने बाप को फावड़े से पीटा, मौत..

    बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बीजापुर विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे भी इसी तरह कार्य करने के प्रेरित किया। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने मतदाता आभार सम्मेलन में कार्यकर्ताओ का भी आभार जताया। गागड़ा ने कहा विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ता मैदान नही छोड़े, आगे भी इसी तरह मैदान में डटे रहे । गागड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने मतदाता आभार कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #ChhattisgarhBreakingNews bijapur Bijapur Breaking Mahesh Kashyap cabinet minister minister kashyap statement Voter Gratitude Conference
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.