धमतरी: जिले की भखारा पुलिस और साइबर सेल ने फर्जी मोबाइल नंबर से मैसेज कर युवती को चरित्रहीन साबित करने के षड़यंत्र का खुलासा किया. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी ने अपनी शादी युवती से तोड़ने के लिए पूरी साजिश रची थी.
जानकारी के मुताबिक पूरे घटना का मास्टरमाइंड आरोपी सुनील ध्रुव था. जिसका उसकी पड़ोसन के साथ प्रेम संबंध था. इन दोनों ने मिलकर पूरी साजिश रची. जिसमें उनके दो दोस्तों ने उनकी मदद की. चारों ने मिलकर फर्जी सिमकार्ड से सुनील के पिता को फोन किया और जिस लड़की से उसकी शादी तय हुई थी उसे चरित्रहीन साबित करने की कोशिश की. पूरे मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.”




