Weather Report in Chhattisgarh: रायपुर और सरगुजा समेत प्रदेश के पांचों संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में दोपहर-शाम के बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेशभर में अगले चार दिन ऐसे ही हालत बने रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं, जिससे प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ है। रायपुर में 31 अक्टूबर तक रात के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। बादल छंटने के बाद प्रदेशभर में रात का पारा लुढ़केगा।
Read Also- मुंबई BJP के बड़े नेता ने की बगावत, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, आज दाखिल करेंगे नामांकन
सूरजपुर में सोमवार को सबसे ज्यादा बरसा पानी
Weather Report in Chhattisgarh: सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 40 मिमी सूरजपुर के लतोरी में बरसा। बिहारपुर में 20 और रामानुजगंज 10 में मिमी बारिश हुई। मंगलवार को 33.4 डिग्री के साथ दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री के साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सबसे ठंडा रहा
Read Also- शराब घोटाला मामले में झारखंड और छत्तीसगढ़ में ED की रेड, सुबह – सुबह अशोक रतन के साथ यहां पहुंची ED की टीम
रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम
Weather Report in Chhattisgarh: आज बादल छाए रहेंगे। दोपहर शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को भी रायपुर में बादल छाए रहे। दिन का तापमान 31.9 डिग्री और रात का तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।




