Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन, यानी 20 से 22 फरवरी के बीच, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
Read Also- इस राज्य में गुटखा और पान मसाले पर बैन: खाने और बेचने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
Chhattisgarh Weather Alert: रायपुर में भी मौसम गर्म बना रहा। मंगलवार को यहां दिन का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था। रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ में नया दुकान और स्थापना अधिनियम लागू: छोटे दुकानदारों को मिलेगी राहत, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश
Chhattisgarh Weather Alert: बिलासपुर में भी धूप चुभने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 18.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। सरगुजा संभाग में भी तापमान में वृद्धि जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि कल से यहां मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। मंगलवार को इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 3.7 डिग्री अधिक था। बलरामपुर में 30.6 डिग्री, सूरजपुर में 31.4 डिग्री, और कोरिया में 30.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।




