Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    September 6, 2026

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    September 6, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    • साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    • IGKV पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, 7 से 9 सितंबर तक होंगी स्थगित परीक्षाएं
    • अवैध खनन और मलबा डंपिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सभी माइनिंग लीज रद्द
    • मुख्यमंत्री विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मोबाइल देखने से मना किया तो नाराज़ होकर नदी में कूद गई 9वीं की छात्रा, मौत से पूरे परिवार में मातम

    मोबाइल देखने से मना किया तो नाराज़ होकर नदी में कूद गई 9वीं की छात्रा, मौत से पूरे परिवार में मातम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    मोबाइल देखने से मना किया तो नाराज़ होकर नदी में कूद गई 9वीं की छात्रा, मौत से पूरे परिवार में मातम

    बिलासपुर। जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महज 14 साल की एक छात्रा ने मामूली बात पर नाराज़ होकर अपनी जान दे दी। देर रात मोबाइल देखने से मना करने पर छात्रा घर से बाहर भागी और कुछ ही मिनटों में अरपा नदी में कूद गई। परिजनों ने सामने से यह दृश्य देखा, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम के पीछे की है। मृतका अदिति कठौते (14) कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसके पिता अरुण कठौते निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार की रात करीब 1.30 बजे, अदिति अपने कमरे में मोबाइल देख रही थी। तभी उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने उसे कहा कि अब देर हो गई है, मोबाइल छोड़कर सो जाओ।

    इस बात से अदिति नाराज़ हो गई और गुस्से में घर से बाहर निकल गई। परिजनों को लगा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन कुछ ही पलों में वह दौड़ते हुए अरपा नदी के छठघाट पहुंच गई।

    जब तक उसके पिता और बहन पीछे-पीछे वहां पहुंचे, अदिति ने उनके सामने ही नदी में छलांग लगा दी। यह देख परिजन बेसुध रह गए। बड़ी बहन चेतना ने शोर मचाकर मदद मांगी, जिससे मौके पर आसपास के लोग जुट गए।

    रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या और एएसआई देवेंद्र तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    रात में अंधेरा ज्यादा होने से रेस्क्यू अभियान नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की तलाशी के बाद छात्रा का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 80 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news in hindi Cg bilaspur news news bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.