रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के सरोरा गांव में सोमवार देर रात एक व्यक्ति की कटार से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, डोमन बंछोर (35) जो बीरगांव स्थित पेप्सी फैक्ट्री के पास रहता था, 9 जून की रात 3:30 बजे सरोरा निवासी हीरेंद्र साहू के घर पहुंचा।
शहीद आकाश राव गिरेपुंजे को दिया गया गार्ड ऑफ हॉनर
डोमन दीवार फांदकर घर के भीतर घुसा और दरवाजा पीटने लगा। आवाज सुनकर हीरेंद्र ने नारियल काटने वाला कटार उठाया और गेट खोलते ही डोमन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल डोमन को **एम्स रायपुर** ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उरला पुलिस ने घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए हीरेंद्र साहू को भारतीय दंड संहिता की धारा 103 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन विरोधी प्रदर्शनों के बीच 700 मरीन तैनात, ट्रंप प्रशासन पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप




