Khabarwaad sarguja: पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं। जो ओएलएक्स पर फोन का एड देने वालों को निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 आईफोन को बरामद किया है।
Read also: वन विभाग की कार्यवाही, कोयला बनाने वाले डिपो पर मारा छापा, डीएफओ की निर्देश पर …..
जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर कार्मेल स्कूल के पास रहने वाले देव गुप्ता ने अपना आईफोन 15 बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। ओएलएक्स पर एड देखकर आरोपी ने युवक से संपर्क किया। और उसे श्रीराम फर्नीचर के पास बुलाया। जब युवक वहां पहुंचा तो उसने आरोपी को फोन किया। तब आरोपी ने उसे अपने मौजूदा जगह पर रहने की बात बताई। जब युवक वहां पहुंचा तो आरोपी उसके फोन लेकर फरार हो गया। जिसकी शिकायत युवक ने कोतवाली थाने में की। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।




