Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    September 5, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेसी नेता के भतीजे को माफिया की बेटी से इश्क करना पड़ा महंगा, फिल्मी स्टाईल मे कर दी हत्या, 33 दिन बाद मिली बॉडी

    कांग्रेसी नेता के भतीजे को माफिया की बेटी से इश्क करना पड़ा महंगा, फिल्मी स्टाईल मे कर दी हत्या, 33 दिन बाद मिली बॉडी

    उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव स्थित गाजी नगर से कांग्रेसी नेता का भतीजा 25 सितंबर से लापता था. इसकी शिकायत परिजनों ने 2 अक्टूबर को उरला थाने में दर्ज कराई थी. जब से वाहेजुद्दीन उर्फ बाबू लापता हुए था तब से उसका मोबाइल फ़ोन भी बंद आ रहा था. शिकायत के बाद उरला पुलिस ने कुछ संदेहियों को बुलाकर पूछताछ भी किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली.
    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2022 अपराध No Comments3 Mins Read

    रायपुर. राजधानी रायपुर में कांग्रेसी नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई है. 33 दिन बाद लापता युवक की लाश मिली है. मृतक बिरगांव नगर निगम के पार्षद इकराम अहमद का भतीजा था. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता व पार्षद के भतीजे वाहजुद्दीन उर्फ बाबू (21) इलाके के माफिया की बेटी से प्रेम करता था. दोनों के बीच गहरे सम्बंध थे. इसी बात से युवती का माफिया पिता नाराज था. उसके बाद उसने योजना बनाकर युवक की हत्या कर दी. इसके बाद उसकी लाश को दफना दिया, लेकिन रायपुर पुलिस ने पूरे मामले का राजफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    33 दिन से था लापता

    उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव स्थित गाजी नगर से कांग्रेसी नेता का भतीजा 25 सितंबर से लापता था. इसकी शिकायत परिजनों ने 2 अक्टूबर को उरला थाने में दर्ज कराई थी. जब से वाहेजुद्दीन उर्फ बाबू लापता हुए था तब से उसका मोबाइल फ़ोन भी बंद आ रहा था. शिकायत के बाद उरला पुलिस ने कुछ संदेहियों को बुलाकर पूछताछ भी किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली. इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने इसकी शिकायत एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से की. फिर मामले की जांच के लिए एसीसीयू को सौंपा गया. एसीसीयू को जांच की जिम्मेदारी मिलते ही 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिए.

    ऐसे पकड़े गए आरोपी

    मामले की गंभीरता को समझते हुए एसीसीयू ने तत्काल मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक सीसीटीव्ही फुटेज और मोबाईल के कॉल रिकार्डस का अध्ययन किया गया, लेकिन कोई खास तथ्य नहीं मिल रहे थे. इस बीच गुम इंसान के साथ कोई अनहोनी घटना के संबंध में तफ्तीश की गई. कुछ संदिग्धो से पूछताछ की गई. परिणामतः गुम इंसान के साथ हुई पूर्व में कुछ घटनाओं के मद्देनजर कुछ संदिग्धों पर ध्यान केन्द्रित किया गया. संदिग्ध फिरोज खान निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति था. पुलिस ने फिर उसे हिरासत में लिया. उससे पूछताछ की गई. शुरुआत मे वह पुलिस को गुमराह करता रहा. एसीसीयू रायपुर के द्वारा की गई गहन पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी विश्वनाथ उर्फ विशु के साथ गुमइंसान को रामेश्वर नगर खमतराई के पीछे रेल्वे ट्रेक के पास बुलाकर उसकी हत्या कर शव को रेल्वे ट्रेक किनारे दफ्न करने की बात की पुष्टि की.

    माफिया की बेटी से इश्क करता था मृतक, करवा दी हत्या

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुर्गा नगर बीरगांव निवासी करीम खान के कहने पर हत्या की वारदात किया है. पुलिस ने विश्वनाथ और करीम खान को हिरासत में लिया. उनसे भी पूछताछ की गई. पूछताछ पर यह तथ्य सामने आया है कि करीम खान की लड़की के साथ मृतक बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के नाजायज ताल्लुकात थे. करीम खान के द्वारा कई बार मृतक को अपनी लकड़ी से दूर रहने की हिदायत दी गई थी, लेकिन मृतक उसकी लड़की से ताल्लुकात बनाये हुआ था. इसी नाराजगी में करीम खान के द्वारा फिरोज खान और विश्वनाथ की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिये जाने की बात सामने आई है. फिरोज खान और विश्वनाथ की निशानदेही पर शुक्रवार को रामेश्वर नगर खमतराई रेल्वे ट्रेक के किनारे गुम इंसान बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के शव को अतिरिक्त तहसीलदार हरीश धु्रव के सामने बरामद किया गया.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का पाइप, रेल आवागमन बाधित; अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

    भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल

    हथियारबंद डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा, बांकीमोंगरा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.