रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सरहद पर सक्रिय MMC जोन के केबी डिवीजन के ११ नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें डिवीजन का हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल है।
6 दिसंबर की रात ये नक्सली मध्यप्रदेश पुलिस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में इनका आधिकारिक सरेंडर कार्यक्रम आयोजित होगा।
कबीर सुकमा जिले का रहने वाला है तथा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सक्रिय था। तीनों राज्यों में वह मोस्ट वांटेड था और इलाके की कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा।
कबीर के साथ सरेंडर करने वालों में राकेश, समर उर्फ राजू आत्राम, लालसू, शिल्पा, जयशीला, जरीना, सोनी, जानकी और विक्रम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार ये नक्सली किसी फॉरेस्ट गार्ड की मदद से जंगल से बाहर निकले और सरेंडर किया। इनके आत्मसमर्पण के बाद MMC जोन का केबी (कान्हा-भोरमदेव) डिवीजन लगभग खत्म हो जाएगा।




