Khabarwaad Korba। एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। जिसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बाकी लोगों का इलाज जारी है, घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरी का है।
Read Also: सड़क पर तैरने लगीं मछलियां, लूटने उमड़े लोग, वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक ग्राम गिधौरी में एक परिवार ने चाय और रोटी खाया। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ता देख सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। वही बाकी लोगों का उपचार जारी है। बताया जाता है कि एक ही परिवार के महिला-पुरुष और बच्चे फूड प्वाइजिंग का शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read Also: द बर्निंग कार, अचानक कार में लगी आग, चालक ने ऐसे बचाई जान




