रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबे समय से प्रतीक्षित प्राचार्य पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है। हाईकोर्ट द्वारा स्टे हटाए जाने के बाद प्रदेशभर के कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह आदेश विभाग द्वारा मंत्रालय, नवा रायपुर से जारी किया गया है।
यह पदोन्नति आदेश उन शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत और सम्मान की तरह है, जो कई वर्षों से अपने हक के लिए संघर्षरत थे। हाईकोर्ट के स्टे के चलते मामला अटका हुआ था, लेकिन अब फैसला शिक्षकों के पक्ष में आने के बाद विभाग ने तत्परता से पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की।
प्राचार्य पद की पदोन्नति मिलने के बाद राज्य भर के शिक्षकों में खुशी की लहर है। इस फैसले से न केवल शिक्षक वर्ग का मनोबल बढ़ा है, बल्कि स्कूल शिक्षा व्यवस्था को भी एक नई गति मिलने की उम्मीद है।
देखें आदेश की कॉपी-
Principal-Promotion-Order-E-cadre-30-04-2025 principal-pramotion-T-Cader




