Khabarwaad Raipur. छत्तीसगढ़ में शुरू हुए महतारी वंदन योजना की पहली किश्त कब आएगी। इस बात की चर्चाओं प्रदेश की तमाम महिलाओं में हैं तो आइये इस चर्चा को यही विराम लगाकर आपके इंतजार ख़त्म करते हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन मोदी के हाथों इस योजना की पहली किश्त जारी करने की तैयारी में विष्णुदेव साय की सरकार है। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इसलिए महिलाओं को यह तोहफा देने के लिए खुद पीएम मोदी आएंगे।
इसका खुलासा जांजगीर में हो रहे ‘ विजय संकल्प शंखनाद रैली’ को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया है। उन्होंने कहा है कि 8 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त आ रही है।




