Khabarwaad National Desk. रेवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में बॉयलर फटा है। इस घटना में 40 कर्मचारी घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। रेस्क्यू टीम ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य और पुलिस महकमे के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बता दें कि लाइफ लॉन्ग कंपनी स्पेयर पार्ट्स बनाती है।
इस घटना को लेकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के झुलसने की खबर बेहद दुखद है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सरकार इस दुर्घटना में पीड़ित सभी को बेहतर उपचार और हर संभव मदद उपलब्ध कराए।




