Khabarwaad Bilaspur. हरदी कला के ग्रामीण एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में हो रही अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बिलासपुर से लगे हरदी कला ग्राम से आए ग्राम वासियों ने कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। इन्होंने मूलभूत सुविधाओं को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई।
प्रदूषण से राहत पाने की गुहार
जनपद सदस्य ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही प्रदूषण विभाग में भी इन्होंने प्रदूषण से राहत पाने की गुहार लगाई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। गांव वासियों का कहना है कि आज उनके गांव में इतना प्रदूषण फैला हुआ है कि खाने-पीने की चीज भी सुरक्षित नहीं है एक बार फिर उन्होंने आज कलेक्टर से गुहार लगाई है देखना हैं कि इनकी मांगे कब तक पूरी की जाती है।
यह भी पढ़े:
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी ठोकर, फिर बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत
BREAKING: चुनाव आयोग ने यूपी, बिहार समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया




