Khabarwaad Raipur। राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस के पीसीसी चीफ प्रेस कॉफ्रेंस ले रहे हैं। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ ने इलेक्टोरल बांड को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड से दान की हकीकत क्या है. देश का हर एक नागरिक जानना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद की उन्होंने SBI को सभी जानकारी सार्वजनिक करने निर्देश दिए।
बीजेपी की सदस्यता खत्म करने की मांग
सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग से भाजपा की सदस्यता खत्म करने की मांग पीसीसी चीफ ने की है। भाजपा ने केंद्र में सरकार रहते इसका दुरुपयोग किया है। मोदी सरकार ने ईडी, आईटी की कार्रवाई कर बीजेपी के लिए चंदा वसूला है। ईडी, आईटी, सीबीआई छापा मारती है, उसके बाद कंपनी बीजेपी को चंदा देती है। यह देश का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला है। सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग से भाजपा की सदस्यता खत्म करने की मांग की।
यह भी पढ़े :




