KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार जाने के बाद से भूपेश बघेल का कार्यकर्ताओं के बीच भरोसा घट गया है। इसलिए अब राजनांदगांव लोकसभा से भूपेश बघेल की टिकट काटने की आवाजें उठने लगी है। जिला कांग्रेस के एक नेता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम एक चिट्ठी भेजा है, जिसमें उसने कहा है कि भूपेश बघेल को हटाकर किसी स्थानीय नेता को प्राथमिकता देकर उसे टिकट दी जाए।
पीसीसी चीफ के सामने यह मांग करने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ हैं। सुरेन्द्र दाऊ वहीं नेता है, जो दिन दिन पहले भूपेश बघेल के चुनाव कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़कर सत्ता में रहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने की बात कही थी। हालांकि यह बात सुनकर भूपेश बघेल मौन ही थे। लेकिन उसके ठीक अगले दिन कांग्रेस ने सुरेन्द्र दाऊ को इस मामले के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बोलने की आज़ादी नहीं होने के कारण और भी आक्रोश बढ़ गया है।
भूपेश बघेल से बीजेपी के साठ-गांठ के भी लगाए आरोप
कांग्रेस नेता सुरेन्द्र दाऊ ने अपने इस पत्र में पीसीसी चीफ दीपक बैज से कहा है कि भूपेश बघेल भाजपा के साथ मिले हुए हैं। इस पत्र के वायरल होने के बाद कार्यकर्ताओं में खलबली है।




