KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपने मौजूदा दो विधायकों के चुनाव हार जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव से फिर प्रदेश में खाता खोलना चाह रही है। इसलिए पार्टी सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।
बीएसपी ने शुक्रवार सुबह अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें जांजगीर और बस्तर लोकसभा सीट के प्रत्याशी का ऐलान पार्टी ने कर दिया है। जांजगीर से रोहित कुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बस्तर से आयतु राम मंडावी को टिकट दिया है।





