Khabarwaad Bemetara: जिले में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय राजू यादव रसोई रेस्टोरेंट में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गया। तुरंत उसे बेमेतरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बेमेतरा सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक नगर के वार्ड क्रमांक 11 का निवासी बताया जा रहा है जिसका नाम राजू यादव है।
Read Also: तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बेमेतरा के एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि वेल्डिंग करते वक्त लोहे का पाइप हाई टेंशन तार से टकरा गया जिसके कारण करंट की चपेट बनाने से युवक की मौत हुई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Read Also: CG NEWS: नारी शक्ति का कमाल, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम




