Khabarwaad Narayanpur: पहले चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को है। इसी के चलते मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
दरअसल अतिनक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दलों की रवानगी शुरू हो चुकी है। नक्सल प्रभावित बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन मांझी व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार हेलीपैड पर मौजूद रहे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के करीब 33 मतदान केंद्रों को चुनाव आयोग द्वारा शिफ्ट किया गया हैं।
Read also: चुनावी समर में कौन नेता कहां होगा छत्तीसगढ़ में आज, जानिए एक क्लिक में क्या है खास!
बता दे कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल और तीसरा 7 मई को मतदान होगा। तीनों चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खास कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा के प्रथम चरण के मतदान के लिए दलों की रवानगी भी शुरू हो चुकी हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। जिससे नक्सली किसी अमानवीय घटना को अंजाम न दे सकें।




