Khabarwaad Kanker: कांकेर में सुरक्षाबलों ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. 25 लाख के इनामी कमांडर समेत 29 नक्सलियों को मार गिराया गया. वही सुऱक्षाबल के 3 जवान घायल भी हुए है.
Read also: कांकेर मुठभेड़ में घायल जवानों को लाया गया रायपुर , निजी अस्पताल में इलाज जारी, अब से कुछ देर में हॉस्पिटल पहुचेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
वहीं मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय लाया गया है। देर रात को सभी शवों को कांकेर लाकर मरचूरी में रखा गया। मुठभेड़ और मारे गए नक्सलियों के बारे में कांकेर पुलिस आज अहम जानकारी देगी।




