Khabarwaad Raipur. आरपीएफ टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जनशताब्दी एक्स्प्रेस से उतरे यात्री से रेलवे पुलिस ने 10 लाख रुपए बरामद किए। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने कैश को बरामद कर लिया है।
Read also: गर्मी में चुभती-जलती घमौरियों से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम
जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 12069 जनशताब्दी एक्स्प्रेस से उतरे यात्रियों की जांच के दौरान कोच संख्या सी-03 से उतर कर बाहर की ओर जाने वाले यात्री से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र बोरकर पिता अशोक बोरकर उम्र 40 वर्ष निवासी बिलासपुर बताया। पुलिस ने जब बैग के संबंध में उस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बैंग में 10 लाख रुपए कैश होने की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने कैश से संबंधित दस्तावेज को दिखाने की बात कही तो व्यक्ति के द्धारा किसी प्रकार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
उक्त व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया जहां उड़नदस्ता विधानसभा रायपुर उत्तर क्षेत्र के उडनदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी को जानकारी दिया गया. उक्त सूचना पाकर उडनदस्ता टीम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में पहुंचकर 10 लाख रुपए कैश को उपस्थित गवाहों के समक्ष गिनती कर मौके पर उडनदस्ता कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी मेम द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया.




