Khabarwaad Kondagaon: कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित नारंगी मुक्तिधाम में एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
Read also: देवव्रत सिंह की आत्मा को दुखी कर वोट मांग रहे है भूपेश बघेल – विभा सिंह
दरअसल कोतवाली पुलिस को नारंगी मुक्तिधाम में अधजली लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुक्तिधाम में शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित शौचालय में खून के छीटें और लोहे के रॉड भी मिले हैं।




