Khabarwaad National Desk: नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आधार पर लालू परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों के कारण लालू प्रसाद यादव को गद्दी छोड़नी पड़ी. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया. अब वह अपने बच्चों को बढ़ावा दे रहे हैं.
Read also: CG NEWS: 25 अप्रैल को तीन जिले बंद कराने नक्सलियों ने फेंके पर्चे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया के बनमनखी में एनडीए उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए लालू परिवार पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया. उनकी विवादित टिप्पणी से विपक्ष नाराज हो गया है. नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आधार पर लालू परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों के कारण उन्हें (लालू प्रसाद यादव) गद्दी छोड़नी पड़ी, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया.
Read also: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, गर्मियों में 43% ज्यादा ट्रेनें चलाएगा रेलवे
अब वह अपने बच्चों को बढ़ावा दे रहे हैं. नीतीश ने कहा, ‘उन्होंने कई बाल-बच्चे पैदा किए हैं. क्या किसी को इतने बाल-बच्चा पैदा करने की जरूरत है?’ लालू परिवार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए नीतीश ने कहा, ‘उनकी बेटियां और दो बेटे पहले से ही सक्रिय राजनीति में हैं. वे वास्तव में क्या करते हैं? वे अपनी सनसनीखेज टिप्पणियों से सुर्खियां बटोरते हैं.’




