Khabarwaad National Desk: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सामने आया है कि पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. इस भीषण हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई का निधन हो गया तो वहीं, उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा धनबाद के जीटी रोड स्थित निरसा में हुआ है. हादसे में घायल बहन का इलाज जारी है.
बहन अस्पताल में भर्ती
पंकज त्रिपाठी की बहन को धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. वहीं, अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई गोपालगंज से कोलकाता स्विफ्ट कार से जा रहे थे. निरसा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक्टर के बहनोई का निधन हो गया और बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read Also: हेलीपैड बनाने खोदा गया गांधी स्टेडियम का पिच, पूर्व डिप्टी सीएम ने कलेक्टर को लिखा पत्र
परिजनों से मिली ये जानकारी
जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बहनोई मुन्ना तिवारी खुद ही कार चला रहे थे और पत्नी सरिता भी साथ में बैठी थीं. हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई इसके बारे में रिश्तेदार कुछ भी नहीं बता पा रहे है. मृतक के एक परिजन, सुजीत तिवारी ने कहा कि, ‘जब हम लोगों को सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला तो हम लोग आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे.’ परिजनों का कहना है कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे एक्सीडेंट हुआ है.
Read also: भाजपा करती है आदिवासियों का सम्मान, कांग्रेस समझती है बंधुआ मजदूर : सीएम विष्णुदेव साय




