KHABARWAAD RAIPUR. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान सक्ति पहुंच गए है। इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे। वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। इस तरह आज और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम रायपुर आएंगे। उन्हें राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह 24 अप्रैल को वापस दिल्ली रवाना होंगे। इस अवधि के दौरान, एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक कई सड़कें बंद रहेंगी। ट्रैफिक को अवरोधित किया जाएगा और एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का विजय संकल्प शंखनाद महारैली में संबोधन (जेठा, जिला – सक्ति)#मोदीमय_छत्तीसगढ़ https://t.co/dMZCg73jyC
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 23, 2024
रायपुर से अलग-अलग शहरों की 8 से अधिक फ्लाइटें हैं, जिनका समयबद्धान अब 6 से 8 बजे के बीच होगा। आज शाम 6 से 8 बजे तक VIP रोड, तेलीबांधा, गौरव पथ और राजभवन के आसपास की सड़कें बंद रहेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि राजभवन के आसपास सड़कों को बंद करने का मकसद प्रधानमंत्री के सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इस दौरान, VIP रोड से आना-जाना बंद होगा, जो केवल प्रधानमंत्री के लिए आवंटित होगा। यह व्यवस्था कल भी जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर में 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक के इलाकों में सुरक्षा कार्यों में शामिल होंगे।




