रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की 818 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 561 पर कार्यवाही कर निराकरण किया गया है। 257 शिकायतें निराधार पाई गई।
Read also: सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही
डिप्टी सीईओ विनय अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रचार प्रसार करने के लिए अब तक अनुमति के लिए 1986 आवेदन मिले हैं। इनमे से 1725 को मंजूर कर लिया गया हैं। 185 निरस्त और 76 आवेदन पर विचार चल रहा है। इसी तरह 4,29,896 पोस्टर बैनर निकालने की कार्यवाही की गई है।




