बलौदाबाजार। जिले में शादी के दो दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। हालांकि आत्महत्या की असल वजह सामने नहीं आ पाई है ।
Read also: कभी फीस भरने के नहीं थे पैसे, आज टॉप 3 में आकर ‘फाल्गुनी’ ने किया नाम रोशन
बता दें कि मृतिका तनुजा ध्रुव 25 वर्ष ग्राम फुंडरडीह की रहने वाली थी। 21 अप्रैल को उसकी शादी ग्राम रावल हथबंद के अमित से हुई थी। रिवाज के मुताबिक मायके वाले शादी के दूसरे ही दिन चौथिया लेकर आए थे। जिसके बाद आज तनुजा ने अपने मायके में पंखे के हुक से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को पता चलने पर तत्काल युवती को पलारी सामुदायिक केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।




