Khabarwaad national desk: महाराष्ट्र के बारामती में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने बिजली बिल ज्यादा आने शिकायत की थी. इसके बाद उसका बिल 570 रुपये आया. इस पर मकान मालिक नाराज हो गया और उसने महिला टेक्निशियन पर हथियार से हमला कर दिया, जिससे बिजली वितरण कंपनी की महिला कर्मचारी की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बारामती से 35 किलोमीटर दूर मोरगाव गांव में हुई है. यहां बिजली वितरण कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय महिला कर्मचारी रिंकू गोविंद बनसोडे की मौत हुई है. वह पिछले दस साल से मोरगांव में काम कर रही थी. महिला ऑफिस में अकेली थी, उसी दौरान अभिजीत पोटे नाम का व्यक्ति वहां आ गया. अभिजीत कुछ दिनों से बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत कर रहा था.
Read also: आखिर किस वजह से शादी के दो दिन बाद ही नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम…सदमे में परिवार
अभिजीत महिला कर्मचारी से बिजली बिल में सुधार न होने की बात को लेकर नोकझोंक करने लगा. विवाद के बीच अभिजीत ने कोयता (धारदार हथियार) से महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया. उसने लगभग 16 बार सिर और हाथों पर वार किए, इससे महिला रिंकू खून से लथपथ हो गई. कुछ समय तक वह वहीं पड़ी रही.
Read also: कभी फीस भरने के नहीं थे पैसे, आज टॉप 3 में आकर ‘फाल्गुनी’ ने किया नाम रोशन
लोगों को जानकारी होने के बाद महिला को तुरंत पुणे के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया. पिछले हफ्ते भी बारामती तालुका के गुंडावली गांव में कॉलेज छात्र पर नाबालिग लड़कों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी.




