Khabarwaad Bhilai: भिलाई में जामुल थाना पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम में छापा मारकर लाखों का कबाड़ जब्त किया है. पुलिस को शिकायत मिली थी कि कबाड़ी के यहां चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचा जाता है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने रेड के बाद मौके से तीन ट्रकों में लोड कबाड़ जब्त किया है. जब्त कबाड़ की कीमत लाखों में है.
Read also: आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे के खिलाफ हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला, आगामी सुनवाई तक….
पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में कबाड़ से भरे ट्रक जब्त कर वाहनों मे लदे कबाड़ सामान को धर्मकांटा से तौल कराया गया. बताया जा रहा है कि जब्त किए गए कबाड़ की कीमत 6 लाख रूपए आंकी गई है.यार्ड में पड़े दूसरे सामान को पुलिस ने सील कर दिया है.



